Language: Hindi

Menu

हर्ड इम्यूनिटी क्या है?

हर्ड इम्यूनिटी वह होती है जब आबादी के एक बड़े हिस्से को टीकाकरण द्वारा रोग से सुरक्षित किया जाता है। जब अधिकतर आबादी का टीकाकरण हो जाता है तब प्रतिरक्षित न रहनेवाले व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इससे उन संवेदनशील समूहों को सुरक्षा मिलती है जो टीकाकरण नहीं करा सकते। हर्ड इम्यूनिटी हासिल करने हेतु जितने प्रतिशत आबादी को प्रतिरक्षित होना है वह रोग पर निर्भर करता है।

प्रतिरक्षा व COVID-19

COVID-19 से संक्रमित अधिकतर लोगों में संक्रमण के पहले कुछ सप्ताह के भीतर एक प्रतिरक्षण प्रतिक्रिया विकसित होती है। इस पर अभी भी शोध जारी है कि वह सुरक्षा कितनी मज़बूत है और कितने समय तक बनी रहती है।

हर्ड इम्यूनिटी और COVID-19

अधिकतर देशों में 10% से भी कम आबादी COVID-19 से संक्रमित हुई है।

लोगों को वायरस के संपर्क में लाकर ‘हर्ड इम्यूनिटी’ हासिल करने का प्रयास एक समस्या भी है और यह अनैतिक भी है, क्योंकि इसके चलते अनावश्यक रूप से संक्रमण, पीड़ा व मौतें होंगी।